BHIND: जिले में 3:50 लाख घरों में फहराए जाएंगे तिरंगे, स्व सहायता समूह प्रतिदिन तैयार कर रहा है हजारों झंडे

author-image
Manoj Jain
एडिट
New Update
BHIND: जिले में 3:50 लाख घरों में फहराए जाएंगे तिरंगे, स्व सहायता समूह प्रतिदिन तैयार कर रहा है हजारों झंडे

Bhind. देश आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूम में मना रहा है, जिसमें हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। इसी तारतम्य में भिंड जिले में भी 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की जिला प्रशासन ने योजना तैयार की है। भिंड जिला प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाएं  बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार कर रही हैं, जिले भर के सभी समूह द्वारा प्रतिदिन हजार से अधिक तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। दरअसल आम जनों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए सरकार द्वारा हर घर में तिरंगा फहराए जाने की जाने की योजना बनाई गई है, हालांकि कई माध्यमों से लोग देश सेवा-देश भक्ति में लगे हुए हैं। कोई सीमा पर तो कोई देश के अंदर फोर्स में सेवा कर रहे हैं, तो कोई देश है उद्योग धंधों के माध्यम से देश को विकास के रास्ते पर आगे ले कर देश सेवा कर रहा है,वहीं आम जनों मैं भी देशभक्ति की भावना बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने की योजना बनाई गई है।



-तीन लाख पचास हजार घरों में फहराए जाएंगे तिरंगे



जिले भर में तीन लाख घरों में तिरंगा फहराने का जिला प्रशासन ने लक्ष्य रखा है, लक्ष्य की पूर्ति के लिए पहली बार है कि भिंड में इतने बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं।  भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस का कहना है कि स्व सहायता समूह तिरंगों की सम्पूर्ण पूर्ति नहीं कर सकते है,उसके अलावा जिले के बाहर से भी तिरंगे मंगाए जाने की व्यवस्थाएं की गईं हैं। साथ ही मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कई कंपनियां और समाजसेवी संस्थाओं ने भी जिले के लिए तिरंगा मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली है, 



स्व सहायता समूहों की स्थिति भी होगी मजबूत



तिरंगा निर्माण करने वाली अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की संचालिका अंकिता परमार ने बताया कि मिलने वाले ऑर्डर के अनुसार ही तिरंगे तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बाजार से कपड़ा खरीद करके तिरंगे तैयार किए हैं और उनकी कम से कम कीमत रखी है। साथ ही उनकी संस्था को भी इन तिरंगों से कुछ हद तक कमाई भी होगी और संस्थाओं मैं कार्य करने वाली दीदियों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी,



इनको मिलेंगे मुफ्त तिरंगे



जिला प्रशासन के मुताबिक राय शासन के निर्देश के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के निवासी सामाजिक सुरक्षा पेंशन भोगी दिव्यांग व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे कच्चे घरों में रहने वाले विकलांग विधवा महिलाओं और घुमंतु परिवारों को तिरंगा निशुल्क पंचायतें और नगरीय निकाय प्रदान करेंगे।



 हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाएगा जिला प्रशासन



तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों कॉलेजों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, बाइक रैली के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के जागरूकता अभियान कार्यक्रम  जिला प्रशासन आयोजित करेगा।



फ्लैग कोड में ये हुए हैं बदलाव



भारत सरकार ने फ्लैग कोल्ड में इस बार दो नए बदलाव किए हैं, जिनमें पहले बदलाव में पॉलिएस्टर का भी तिरंगा घर पर लगाया जा सकता है। दूसरा बदलाव है कि तिरंगे को घर अथवा प्रतिष्ठान पर रात में भी गरिमा के अनुरूप लगाया जा सकता है।

 


फहराए जाएंगे तिरंगे तिरंगा अभियान घर-घर लहराएगा तिरंगा मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन आजादी का अमृत महोत्‍सव har ghar tiranga abhiyaan भिंड न्यूज Har Ghar Tiranga aajaadee ka amrt mahotsav Bhind News हर घर तिरंगा Tricolor
Advertisment